पुष्पा 2 फ़िल्म 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म रही है जिसने बाहुबली जैसी फ़िल्म को भी पछाड़ दिया है। 50 दिन बाद भी ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरे हुए है। पुष्पा द रूल फ़िल्म ने 2025 में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कायम रखा है।
पुष्पा 2 रूल फ़िल्म की कमाई शुरू में तो हर दिन करोडों की कमाई करती रही और ये करोड़ों की कमाई 42 दिन तक चलती रही जोकि किसी भी फ़िल्म के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस फ़िल्म ने 42वें दिन भी 1 करोड़ की कमाई की है और इससे पहले ये 1 करोड़ से ज्यादा ही रही है।
अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो अल्लु अर्जुन की इस फ़िल्म ने दुनिया भर में 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं अगर इंडिया की बात की जाए तो पुष्पा द रूल ने इंडिया में 1231 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
पुष्पा 2 रूल फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीस हुए 50 दिन से ज्यादा हो गए है और 50 दिन इस फ़िल्म ने 50 लाख का कलेक्शन किया है। अब ऐसी भी खबरें आ रही है कि ये फ़िल्म जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर रिलीस होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर तो इस फ़िल्म ने अपना खूब जलवा दिखाया है अब OTT पर भी ये फ़िल्म ट्रेंड करने वाली है।