Thudarum Box Office Collection: थुडारम फ़िल्म में 64 साल के हीरो ने तहलका मचा दिया है। इस फ़िल्म में साउथ सुपर स्टार मोहनलाल लीड रोल में है जिन्हीने हीरो का किरदार निभाया है। ये फ़िल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि 21 वें दिन भी इसकी कमाई बहुत ही शानदार रही है। आआये जानते है ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना कलेक्शन कर चुकी है।
थुडारम मूवी का बजट 28 करोड़ रुपये है और ये फ़िल्म सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर 107 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो थुडारम मूवी ने 200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी ने ये पोस्ट लिखे जाने तक 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
64 साल के हीरो यानी मोहनलाल ने थुडारम मूवी के जरिये बॉक्स ऑफिस को हिला डाला है। इससे पहले उनकी मूवी L2: एम्पुरान ने भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर किया था। इसी के साथ वो 2025 में 2 सुपरहिट मूवी दे चुके है।मोहनलाल की मूवी थुडारम का जलवा बॉक्स ऑफिस पर 21वें दिन भी जारी है।
थुडारम ने प्रतिदिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है अब इसके बारे में भी जान लेते है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस फ़िल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़, दूसरे दिन 8.6 करोड़, तीसरे दिन 10.5 करोड़, चौथे दिन 7.15 करोड़, पांचवें दिन 6.6 करोड़, छठे दिन 6.4 करोड़, सातवें दिन 7 करोड़, आठवें दिन 5.4 करोड़, नवें दिन 6.2 करोड़, दसवें दिन 7.5 करोड़, 11वें दिन 4.85 करोड़, 12वें दिन 4.4 करोड़, 13वें दिन 3.75 करोड़, 14वें दिन 3.25 करोड़, 15वें दिन 3 करोड़, 16वें दिन 4 करोड़, 17वें दिन 5 करोड़, 18वें दिन 2.9 करोड़, 19वें दिन 2.3 करोड़ और 20वें दिन 1.94 करोड़ का कलेक्शन किया है। 21 वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक इस फ़िल्म ने 1.27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।