Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की फ़िल्म रेड 2 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल, कमाई का सिलसिला अभी भी जारी

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की मूवी रेड ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है। रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन बाद भी शाई हुई है। आइए जानते अभी तक इसने बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है।

रेड 2 मूवी सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीस हुई थी और इसने पहले ही दिन 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पहले हफ्ते इस फ़िल्म ने 95.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।  वहीं इसने दूसरे हफ्ते रेड 2 ने 40.6 करोड़ का कलेक्शन किया है। अभी तक बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 153.96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो रेड 2 ने 206.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रेड 2 क्राइम थ्रिलर मूवी है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अभी बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड मूवी मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग रिलीस हुई है। इसके बावजूद ये मूवी बहुत अच्छा कर रही है।

रेड ने प्रतिदिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया ये अब ये भी जान लेते है। इस मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 12 करोड़, तीसरे दिन 18 करोड़, चौथे दिन 22 करोड़, पांचवे दिन 7.5 करोड़, छठे दिन 7 करोड़, सातवें दिन 4.75 करोड़, आठवें दिन 5.25 करोड़, नवें दिन 5 करोड़, दसवें दिन 8.25 करोड़, 11वें दिन 11.75 करोड़, 12वें दिन 4.85 करोड़, 13वें दिन 4.5 करोड़, 14वें दिन 3.25 करोड़, 15वें दिन 3 करोड़, 16वें दिन 3 करोड़, 17वें दिन 4.25 करोड़, 18वें दिन 5.65 करोड़, 19वें दिन 1.85 करोड़ और 20वें दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये पोस्ट लिखे जाने तक रेड 2 मूवी ने 21वें दिन 61 लाख का कलेक्शन कर कर लिया है।