Housefull 5 Box Office Collection: हॉउसफुल 5 मूवी कर रही रिकॉर्डतोड़ कमाई, दो दिनों में कम डाले इतने करोड़

Housefull 5 Box Office Collection: हॉउसफुल 5 मूवी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। ये एक कॉमेडी थ्रिलर मूवी है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस मूवी में अक्षय कुमार के अलावा नान पाटेकर, संजू दत्त और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े एक्टर भी नज़र आने वाले है। आइए जानते है हॉउसफुल 5 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।

हॉउसफुल 5 मूवी बॉक्स ऑफिस पर 6 जून को रिलीस हुई है। इससे एक दिन पहले कमल हासन की मूवी ठग लाइफ रिलीस हुई थी। लेकिन हॉउसफुल 5 ने उसे पछाड़ दिया है और दो दिनों में ही उससे ज्यादा कमाई कर ली है। इस फ़िल्म में आपको बॉलीवुड के 15 से 17 बड़े एक्टर नज़र आने वाले है जो इसे एक भारी भरकम बजट वाली मूवी बना देता है।

हॉउसफुल 5 मूवी 250 करोड़ के बड़े बजट में बनी है और जिस तरह से ये कमाई कर रही है ये जल्दी ही अपना बजट निकालकर प्रॉफिट में चली जायेगी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार हॉउसफुल 5 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में 38.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन इस मूवी ने 24 करोड़ का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक हॉउसफुल 5 ने 14.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी को रविवार की छुट्टी का बड़ा फायदा मिलने वाला है और ये बड़ा कलेक्शन करती हुई नजर आ सकती है।