Pushpa 2 Collection Worldwide: अल्लु अर्जुन की पुष्पा 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन, जानिए कमाए कितने करोड़

Pushpa 2 Collection Worldwide: पुष्पा 2 ने दुनियाभर में तहलका मचाते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई है। अल्लु अर्जुन स्टारर ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है। इस मूवी ने इंडिया के साथ दुनियाभर में जबरदस्त कलेक्शन किया है। आइए जानते है अल्लु अर्जुन की पुष्पा 2 ने दुनियाभर में लाइफटाइम कितना कलेक्शन किया है।

पुष्पा 2 सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2024 को रिलीस हुई थी। इस मूवी को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है और उसी ने ही इसकी कहानी भी लिखी है। अगर पुष्पा 2 के करेक्टर्स की बात की जाए तो इस मूवी में अल्लु अर्जुन ने पुष्पा का किरदार और रश्मिका मंधाना ने श्रीवल्ली का किरदार निभाया है। वहीं फ़हाद फ़ासिल एस पी भवँर सिंह के रोल में है। इन किरदारों को इस मूवी में बहुत ज्यादा पसंद किया गया है

पुष्पा 2 ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है और ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने रिलीस के पहले दिन दुनियाभर में ग्रॉस 275 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस मूवी को रिलीस से पहले ही बहुत अच्छे रिव्युस मिले थे और ये उस पर खरी भी उतरी है। इस मूवी का फैंस को पहले से ही इंतज़ार था।

पुष्पा 2 के कुछ एक्शन सीन्स को लेकर सोशल मीडिया और कुछ यूटूबर्स ने लॉजिक लगाकर बोला कि ऐसा तो हो ही नहीं सकता, इसमें तो फिजिक्स नज़र नहीं आती है ये तो पॉसिबल ही नहीं है। वैसे उन ज्ञानी लोगों के लिए कहना चाहेंगे कि मूवीज में कुछ भी रियल नहीं होता है। जब इसकी कहानी ही काल्पनिक है तो एक्शन भी वैसा ही होने वाला है। ये सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए है तो हर चीज़ में लॉजिक ढूंढना जरूरी नहीं होता है।

अगर पुष्पा 2 के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो इसने दुनिभार में 1742 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस मूवी ने पहले हफ्ते में ही 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। पुष्पा 2 एक साउथ मूवी है लेकिन इसने हिंदी में 812 करोड़ का कलेक्शन किया है जो किसी भी साउथ मूवी के लिए बहुत बड़ी बात है। इंडिया में इस मूवी ने टोटल लाइफटाइम 1471 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं ओवरसीज में 271 करोड़ का कलेक्शन किया है।