Ace Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की नई मूवी ऐस थिएटर में रिलीस हो गयी है। इससे पहले इनकी महाराजा मूवी आयी थी जिसमें इनकी एक्टिंग को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। आइए जानते है ऐस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।
विजय सेतुपति की मूवी ऐस बॉक्स ऑफिस पर 23 मई 2024 को रिलीस हुई है। यह एक रोमांटिक, क्राइम और कॉमेडी मूवी है जिसे तमिल भाषा में रिलीस किया गया है। इस मूवी में विजय सेतुपति के अलावा रुक्मिणी वसंत और योगी बाबू लीड रोल में नज़र आने वाले है। इस मूवी को अरुमुगा कुमार ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी भी उसी ने लिखी है। ऐस मूवी को प्रोड्यूसर भी अरुमुगा कुमार ही है।
अगर इस मूवी के कलेक्शन की बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन ऐस मूवी ने 1 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं दूर दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक इस मूवी ने 92 लाख का कलेक्शन कर लिया है। दूसरे दिन भी ये मूवी 1 करोड़ या उससे ज्यादा का ही कलेक्शन करने वाली है। वहीं रविवार को इसे छुट्टी का फायदा मिल सकता है और ये अच्छा कलेक्शन कर सकती है।