पुष्पा से आगे निकली छावा, 16वें दिन तोड़ दिया अल्लु अर्जुन की पुष्पा 2 का रिकॉर्ड

अल्लु अर्जुन की फ़िल्म पुष्पा ने सभी बड़े रिकॉर्ड तोड़े है और नए रिकॉर्ड बनाये भी है। लेकिन ये छावा के आगे पुष्पा झुक गया है और उसने पुष्पा का एक रिकॉर्ड सिर्फ 16 दिन में ही तोड़ दिया है।

पुष्पा में हमें रश्मिका के साथ अल्लु अर्जुन और छावा में रश्मिका के साथ विक्की कौशल देखने को मिले है। छावा फ़िल्म जब से रिलीस हुई है दुनियाभर में छाई हुई है। इस फ़िल्म में विक्की कौशल ने सम्भाजी महाराज का किरदार निभाया है। वहीं रश्मिका ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया है। औरंगजेब के किरदार में अक्षय खन्ना है जिसने अपनी एक्टिंग से सबको अपना कायल बना दिया है।

छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पुष्पा से आगे निकली छावा, 16वें दिन तोड़ दिया अल्लु अर्जुन की पुष्पा 2 का रिकॉर्ड
पुष्पा से आगे निकली छावा, 16वें दिन तोड़ दिया अल्लु अर्जुन की पुष्पा 2 का रिकॉर्ड

छावा रिलीस के बाद से ही हर दिन कमाई के नए मुकाम को छू रही है और वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल भी देखने को मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को छावा का कलेक्शन 13 करोड़ था और शनिवार को ये बढ़कर 21.5 करोड़ हो गया यानी कि लगभग इसमें 8 करोड़ का इजाफा देखा गया।

शनिवार को जब ये फ़िल्म इतनी कमाई कर सकती है तो रविवार को भी इतने ही आकंडो कि उमीद की जा सकती है। अगर ओवरऑल कलेक्शन की बात की जाए तो छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 436.16 करोड़ का कॉलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते इसका कलेक्शन 219.25 करोड़ और दूसरे हफ्ते 180.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।

पुष्पा का ये रिकॉर्ड तोड़ा छावा ने

अल्लु अर्जुन की पुष्पा 2 एक पैन इंडिया फ़िल्म थी और उसने दुनिया भर में 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई है। इंडिया में इसने 1200 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया है। लेकिन इस फ़िल्म ने ज्यादातर कमाई हिंदी में कई है। पुष्पा 2 एक साउथ फ़िल्म है और इसने साउथ में सिर्फ 421 करोड़ की कमाई की है और हिंदी में 812 करोड़ कमाए है। वहीं छावा एक बॉलीवुड फिल्म है और इसने हिंदी में 433 करोड़ कमाए है। इस तरफ अपने रीजन में छावा ने पुष्पा से ज्यादा की कमाई कर उसका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: सलमान खान को टक्कर देने आया साउथ का ये सुपर स्टार, सिकंदर के कुछ दिन बाद रिलीस होगी साउथ की धमाकेदार एक्शन फिल्म