28 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छावा का जलवा कायम, अब इस फ़िल्म होने वाली टक्कर

छावा फ़िल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी को दिखाती है जो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। ये फ़िल्म जब से रिलीस हुई है तभी से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। आइए जानते है ये फ़िल्म अब तक कितना कमा चुकी है और किस फ़िल्म के साथ इसकी टक्कर होने वाली है।

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छावा फ़िल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है और इसे इस किरदार में बहुत ज्यादा पसंद भी किया गया। रश्मिका मंदाना ने इसमें संभाजी महाराज की बीवी का किरदार निभाया है। वहीं इस फ़िल्म में हमें अक्षय खन्ना औरंगजेब के किरदार में नज़र आए। उनका किरदार भी बहुत ही अच्छा था और उसे भी बहहत पसंद किया गया।

छावा ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक सैकनिल्क की रेपोर्ट के अनुसार 540.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फ़िल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कायम है और इसने रिलीस के 28वें दी भी 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। हमेशा वीकेंड या हॉलिडे पर्स फ़िल्म की कमाई में उछाल देखा गया है। होली के दिन भी इस फ़िल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

छावा की टक्कर होगी इस फ़िल्म से

विक्की कौशल की फ़िल्म छावा की टक्कर जॉन अब्राहम की फ़िल्म द डिप्लोमैट से होने वाली है। यह फ़िल्म 14 मार्च यानी होली के दिन रिलीस हो रही है। यह फ़िल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। अब देखना है कि ये फ़िल्म लोगों को कितनी पसंद आती है। इस फ़िल्म का इफ़ेक्ट विक्की कौशल की छावा पर देखने को मिल सकता है।