Housefull 5 Box Office Collection: हॉउसफुल 5 मूवी की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री, पहले दिन काम डाले इतने करोड़

Housefull 5 Box Office Collection: बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी थ्रिलर मूवी हॉउसफुल 5 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन कर डाला है और कमल हासन की मूवी ठग लाइफ को भी पछाड़ दिया है। आइए जानते है पहले दिन हॉउसफुल 5 मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा।

हॉउसफुल 5 मूवी सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीस हुई है और बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छ कलेक्शन कर रही है। इस मूवी को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। इसमें आपको बहुत सारे बड़े एक्टर एक साथ नज़र आने वाले है। हॉउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, जैकी श्रॉफ, सोनम बाजवा, चंकी पांडे और जॉनी लीवर भी नज़र आने वाले है।

हॉउसफुल 5 मूवी में आपको एक्टर्स की बड़ी लंबी लिस्ट देखने को मिलने वाली है, इसलिए इसका बजट भी काफी तगड़ा है। हॉउसफुल 5 मूवी 250 करोड़ के बड़े बजट में बनी है। अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो इसने पहले दिन सैकनिल्क के अनुसार ये पोस्ट लिखे जाने तक 16.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है ये आंकड़ा 20 करोड़ तक जा सकता है।