Housefull 5 Box Office Collection: हॉउसफुल 5 मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फ़िल्म ने शनिवार को तो रिकॉर्डतोड़ कमाई की ही है लेकिन रविवार को तो इसने धमाल ही मचा दिया है। आइए जानते है हॉउसफुल 5 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।
हॉउसफुल 5 मूवी बॉक्स ऑफिस पर 6 जून को रिलीस हुई है और ये जबरदस्त कमाई कर रही है। इस मूवी में हमें बड़े एक्टर्स की लंबी लिस्ट देखने को मिलती है। हॉउसफुल 5 मूवी में एक या दो नहीं बल्कि 18 बड़े एक्टर नज़र आने वाले है जिससे कि ये मूवी बहुत खास हो जाती है। इसमें हमें नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और चंकी पांडे जैसे बड़े एक्टर एक साथ नज़र आने वाले है।
अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो हॉउसफुल 5 मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार तीन दिन में 80.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अभी ये आंकड़ा और बढ़ने वाला है और ये कलेक्शन 100 करोड़ के आसपास दिख सकता है। हॉउसफुल 5 एक कॉमेडी थ्रिलर मूवी है जो दर्शकों को बहुत पंसद आ रही है।
इस मूवी की दो एंडिंग दिखाई गई है जो इससे पहले कभी किसी मूवी में नहीं हुआ है। इस मूवी में कॉमेडी तो है ही लेकिन इसके साथ ही एक मर्डर मिस्ट्री भी है जो मूवी में सस्पेंस के साथ थ्रिलर भी क्रिएट करती है। अगर इसके बजट की बात की जाए तो ये 250 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी है। इससे पहले आज तक कोई भी कॉमेडी मूवी इतने बड़े बजट में नहीं बनी है।
हॉउसफुल 5 मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क के अनुसार 24 करोड़ का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन शनिवार को इसके कलेक्शन में उछाल आया और इसने 31 करोड़ का कलेक्शन किया है। रविवार को हॉउसफुल मूवी ने तगड़ा उछाल मारा है और ये पोस्ट लिखे जाने तक इसने 25.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये आकंड़े अभी और बढ़ने वाले है और ये कलेक्शन 40 करोड़ या उससे भी ऊपर जा सकता है। वहीं अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए ये 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।