Kannappa Box Office Collection: कन्नप्पा का बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड में ऐसा रहा हाल, नहीं कर पाई बड़ा कलेक्शन

Kannappa Box Office Collection: साउथ मूवी कन्नप्पा थिएटर में दस्तक दे चुकी है। रिलीस के पहले दिन तो मूवी ने अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन वीकेंड पर ये मूवी कुछ खास नहीं कर पाई। क्योंकि वीकेंड पर ही सभी मूवीज को छुट्टी का अच्छा फायदा मिलता है। आइए जानते है अभी तक कन्नप्पा ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।

कन्नप्पा मूवी थिएटर में 27 जून को रिलीस हुई थी और पहले दिन इसने अच्छा कलेक्शन किया था। ये विष्णु मांचू का ड्रीम प्रोजेक्ट था, ऐसा उसने अपने कई इंटरव्यूस में कहा है। लेकिन लगता है ये मूवी दर्शकों को कुछ खास पंसद नहीं आ रही है। इस मूवी की स्टारकास्ट भी काफी तगड़ी है। इसमें हमें प्रभास और मोहनलाल जैसे साउथ सुपरस्टार दिखते है। इसके अलावा इसमें अक्षयकुमार भी है। लेकिन ये मूवी फिर भी ज्यादा दर्शकों को अपनी और आकर्षित नहीं कर पाई है।

कन्नप्पा मूवी का बजट 200 करोड़ है और जिस तरह से ये कलेक्शन कर रही है उसके लिए इसका बजट निकालना भी मुश्किल लग रहा है। क्योंकि ये मूवी पहले वीकेंड पर ही दम तोड़ती नज़र आ रही है। कन्नप्पा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 9.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये मूवी शुक्रवार को रिलीस हुई थी इसलिए ये कलेक्शन काफी अच्छा है।

दूसरे दिन यानी शनिवार को ये मूवी सिर्फ 7.15 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। ये कलेक्शन रिलीस के दिन से ज्यादा होना चाहिए था। क्योंकि शनिवार को हमेशा मूवीज के कलेक्शन में उछाल देखने को मिलता है। वहीं कन्नप्पा ने तीसरे दिन यानी रविवार को ये पोस्ट लिखे जाने तक 4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

ये भी पढ़ें: Kalki Box Office Collection: जानिए प्रभास की सुपरहिट मूवी कल्कि का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन