Kuberaa Box Office Collection: जानिए कुबेरा मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल

Kuberaa Box Office Collection: कुबेरा मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिलीस हो गयी है और अच्छा कलेक्शन भी कर रही है। इस मूवी में साउथ के दो सुपरस्टार एक साथ नज़र आने वाले है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है। आइए जानते है ये मूवी अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर चुकी है।

कुबेरा मूवी थिएटर में 20 जून को रिलीस हुई है और बहुत अच्छा कलेक्शन कर कर रही है। इस मूवी में धनुष के साथ नागार्जुन और रश्मिका मंधाना लीड रोल में नज़र आने वाले है। इस मूवी को शेखर कम्मुला ने डायरेक्ट किया है। अगर इसकी कहानी की बात की जाए तो ये मूवी दिखाती की एक अमीर कैसे अपने काले धन को छुपाने के लिए एक गरीब का इस्तेमाल करता है।

अगर कुबेरा मूवी के बजट की बात की जाए तो ये मूवी 120 करोड़ के बजट में बनी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 27.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन कुबेरा ने ये पोस्ट लिखे जाने तक 11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रविवार को इसे छुट्टी का फायदा मिल सकता है और ये बड़ा कलेक्शन करती हुई दिख सकती है।