Maa Box Office Collection: जानिए माँ मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट

Maa Box Office Collection: एक्ट्रेस काजोल की नई मूवी माँ थिएटर में दस्तक दे चुकी है। अभी तक इस मूवी का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर ठीक ही रहा है। ये एक हॉरर मूवी है और इसे वीकेंड पर अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। आइए जानते है इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

काजोल की नई मूवी थिएटर में 27 जून 2025 को रिलीस हुई है। इस मूवी को मुकेश फुरिया ने डायरेक्ट किया है ये एक माइथोलॉजीकल हॉरर मूवी है जिसे हिंदी भाषा मे रिलीस किया गया है। इस मूवी में काजोल, रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता लीड रोल में है। इस मूवी को अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अगर माँ मूवी के बजट की बात की जाए तो ये मूवी लगभग 60 करोड़ के बजट में बनी है। रिलीस के पहले दिन माँ मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक टोटल 19.12 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं दुनियाभर में इस मूवी ने 24.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

वीकेंड पर माँ मूवी के कलेक्शन ने अच्छा उछाल देखने को मिला है। माँ मूवी ने दूसरे दिन यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को इसने 7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। माँ मूवी ने चौथे दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 1.47 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही साउथ मूवी कन्नप्पा भी रिलीस हुई थी जिसने दुनियाभर में 23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।