Maargan Box Office Collection: जानिए मार्गन मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट

Maargan Box Office Collection: मार्गन मूवी साउथ स्टार विजय एंटोनी की है। ये एक क्राइम थ्रिलर मूवी है जिसमें हमें काफी सस्पेंस भी देखने को मिलता है। ये मूवी हर दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है और जल्दी ही ये अपना बजट निकालने में भी कामयाब हो जाएगी। आइए इस पोस्ट में जानते है मार्गन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

साउथ मूवी मार्गन थिएटर में 27 जून 2025 को रिलीस हुई है। इस मूवी को लियो जॉन पॉल ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही इसकी कहानी को भी लिखा है। इस मूवी में विजय एंटनी के साथ पी. समुथिरकानी और अजय धिशान लीड रोल में नज़र आने वाले है। अगर इसकी कहानी की बात की जाए तो ये एक सिरियल किलर की कहानी है जो औरतों को अपना शिकार बनाता है।

मार्गन एक क्राइम थ्रिलर मूवी है जिसे तमिल भाषा में बनाया गया है। अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो मार्गन ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 10.68 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी ने वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया है यानी कि इसे छुट्टी का अच्छा फायदा मिला है।

अब इस मूवी के बजट के बारे में भी जान लेते है कि मार्गन को बनाने में कितने करोड़ लगे है। मार्गन मूवी का बजट 12 करोड़ है और इसने लगभग अपना बजट निकाल ही लिया है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर हर रोज कितना कलेक्शन किया है इस पर भी एक नज़र डाल लेते है।

Maargan Box Office Collection Day Wise

Day 1: 67 लाख
Day 2: 1.77 करोड़
Day 3: 2.09 करोड़
Day 4: 72 लाख
Day 5: 68 लाख
Day 6: 58 लाख
Day 7: 54 लाख
Day 8: 27 लाख
Day 9: 68 लाख
Day 10: 63 लाख
Day 11: 18 लाख