Paranthu Po Box Office Collection: एक्टर शिवा की नई मूवी परांथु पो रिलीस हो चुकी है। ये मूवी एक बाप और उसके बच्चे की कहानी है। इस मूवी की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रही है। लेकिन वीकेंड पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते है परांथु पो मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
परांथु पो एक तमिल मूवी है जो थिएटर में 4 जुलाई को रिलीस हुई है। इस मूवी को राम ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी भी उसी ने लिखी है। ये एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है जो एक बाप और उसके बच्चे की कहानी को दिखाती है। अगर इसकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो इस मूवी में शिवा और मिथुल लीड रोल में है उनके साथ हमें अजु वर्गीस, अंजली और ग्रेस एंटनी जैसे स्टार भी नज़र आने वाले है।
अगर आप सोच रहे है कि परांथु पो मतलब क्या है क्योंकि इसका नाम आपको भी मेरी तरह काफी अजीब लगा होगा तो आपको बता दें परांथु पो का मतलब उड़ जाना होता है। इस मूवी का ऐसा नाम क्यों रखा गया है ये आपको मूवी देखने पर समझ आ जायेगा।
अब इस मूवी के कलेक्शन की बात कर लेते है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। परांथु पो ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 1.46 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी ने पहले दिन भले ही कम कलेक्शन किया हो लेकिन वीकेंड पर इसने काफी अच्छा कलेक्शन किया है। परांथु पो ने प्रतिदिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है ये भी जान लेते है।
Paranthu Po Box Office Collection Day Wise
Day 1: 42 लाख
Day 2: 93 लाख
तीसरे दिन इस मूवी ने ये पोस्ट लिखे जाने तक 11 लाख का कलेक्शन कर लिया है।