Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की फ़िल्म “रेड 2” बॉक्स ऑफिस पर रिलीस हो चुकी है और ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है। इस फ़िल्म का पहला पार्ट 2018 में आया था और ये उस समय सुरहिट रही थी। रेड 2 को भी दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। इस पोस्ट में जानते है कि इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई कर ली है।
अजय देवगन की “रेड 2” बॉक्स ऑफिस पर 1 मई को रिलीस हुई थी। इस फ़िल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। इस फ़िल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर लीड रोल में नज़र आने वाले है। ये फ़िल्म 2018 में आई फ़िल्म रेड का सीक्वल है।
अजय देवगन की इस फ़िल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इस फ़िल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली, लेकिन तीसरे दिन फ़िल्म ने अच्छी कमाई की और इसे वीकेंड का अच्छा फायदा मिला। दूसरे दिन इस फ़िल्म ने 12 करोड़ और तीसरे दिन 18 करोड़ का कलेक्शन किया।
अजय देवगन को इस फ़िल्म को वीकेंड का अच्छा फायदा मिला और अच्छी कमाई भी हो रही है। इससे पता चलता है कि ये फ़िल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है। चौथे दिन इस फ़िल्म ने ये पोस्ट लिखे जाने तक 0.66 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रविवार को ये फ़िल्म शनिवार से भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है और बहुत अच्छी कमाई करती हुई दिख सकती है। अभी तक ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर टोटल 49.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।