Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की मूवी रेड 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन भी जारी, अब तक कर चुकी है इतना कलेक्शन

Raid 2 Box Office Collection: रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है और 17वें दिन भी शानदार कमाई की है। इस फ़िल्म के साथ बॉलीवुड के साथ साउथ की और भी मूवीज रिलीस हुई थी। लेकिन इसके बावजूद इसने बहुत अच्छा कलेक्शन किया है। आइए जानते है रेड मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन किया है।

रेड 2 मूवी बॉक्स ऑफिस पर 1 मई को रिलीस हुई थी और अभी तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 141.85 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस मूवी ने रिलीस के पहले दिन 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। रेड 2 ने 17वें दिन 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। रिलीस के 17वें दिन भी ये फ़िल्म बहुत अच्छी कमाई कर रही है और जल्दी ही 150 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।

रेड 2 मूवी का कलेक्शन 48 करोड़ है और इसने अपना बजट तो पहले ही निकाल लिया है। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही है। अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो इसने लगभग 192 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये मूवी जिस तरह से अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है जल्दी ही ये 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

रेड 2 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर हर रोज कितना कलेक्शन किया है अब ये भी जान लेते है। इस मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 12 करोड़, तीसरे दिन 18 करोड़, चौथे दिन 22 करोड़, पांचवे दिन 7.5 करोड़, छठे दिन 7 करोड़, सातवें दिन 4.75 करोड़, आठवें दिन 5.25 करोड़, नवें दिन 5 करोड़, दसवें दिन 8.25 करोड़, 11वें दिन 11.75 करोड़, 12वें दिन 4.85 करोड़, 13वें दिन 4.5 करोड़, 14वें दिन 3.25 करोड़, 15वें दिन 3 करोड़ और 16वें दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। रेड 2 मूवी ने 17वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 141करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।