Saunkan Saunkanay 2 Box Office Collection: एम्मी विर्क की मूवी सौंकन सौंकने 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीस हो गयी है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर्भूत अच्छा कलेक्शन कर रही है। यह 2022 में आई मूवी सौंकन सौंकने का सीक्वल है। आइए जानते है इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।
सौंकन सौंकने 2 मूवी बॉक्स ऑफिस पर 30 मई को रिलीस हुई है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। इस मूवी को समीप कंग ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी अम्बरदीप सिंह ने लिखी है। इस मूवी में एम्मी विर्क, निमरत खैरा और सरगुन मेहता लीड रोल में है। ये एक पंजाबी मूवी है जिसे पंजाबी भाषा में रिलीस किया गया है।
सौंकन सौंकने 2 मूवी 2022 में आयी सौंकन सौंकने की सीक्वल है। उस समय यह मूवी सुपरहिट रही थी और इसने दुनिया भर में लगभग 55 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह एक रोमांटिक, कॉमेडी मूवी है। अभी भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
सौंकन सौंकने 2 मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर 3.87 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रिलीस के पहले दिन इसने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक इस मूवी ने 1.72 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। तीसरे दिन यानी रविवार को इसे छुट्टी का फायदा मिलने वाला है और ये बहुत अच्छा कलेक्शन करती हुई नजर आ सकती है।