Sitaare Zameen Par Box Office Collection: आमिर खान की मूवी सितारे जमीन पर थिएटर में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। वीकेंड पर भी इस मूवी ने बहुत अच्छा कलेक्शन किया है। आइए जानते है इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
आमिर खान की मूवी सितारे ज़मीन पर सिनेमाघरों में 20 जून को रिलीस हुई है। इस मूवी को आर. एस. प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में है। सितारे जमीन पर स्पेनिश मूवी चैंपियंस की ऑफिसियल रिमेक है जो 2018 में आई थी। आमिर खान की 2007 में भी एक मूवी आयी थी जिसका नाम तारे जमीन पर था और वो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
अगर इस मूवी के बजट की बात की जाए तो ये मूवी लगभग 90 करोड़ के बजट में बनी है। सितारे जमीन पर मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 73.61 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं दुनियाभर में इस मूवी ने 110 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। सितारे जमीन पर मूवी ने 5वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी ने प्रतदिन कितना कलेक्शन किया है अब ये भी जान लेते है।
Sitaare Zameen Par Box Office Day 1
सितारे ज़मीन पर मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.7 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Sitaare Zameen Par Box Office Day 2
सितारे ज़मीन पर मूवी ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 20.2 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Sitaare Zameen Par Box Office Day 3
इस मूवी को रविवार को छुट्टी का बहुत ही अच्छा फायदा मिला और इसने तीसरे दिन 27.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Sitaare Zameen Par Box Office Day 4
सितारे ज़मीन पर मूवी ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Sitaare Zameen Par Box Office Day 5
सितारे ज़मीन पर मूवी ने पांचवे दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।