Thudarum Box Office Collection: मोहनलाल की फ़िल्म थुडारम की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, अब तक कर चुकी है इतना कलेक्शन

Thudarum Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने L2: एम्पुरान के बाद एक फिर एक ब्लॉकबस्टर मूवी दी है जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। थुडारम मूवी को रिलीस हुए 18 दिन हो गए है और अभी भी ये मूवी शानदार कमाई कर रही है। आइए जानते है ये मोहनलाल की थुडारम मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर चुकी है।

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मूवी थुडारम बॉक्स आफिस पर 25 अप्रैल को रिलीस हुई थी। इस मूवी में मोहनलाल के साथ शोबना दिखाई देती है जिन्होंने उसकी बीवी का रोल निभाया है।इस मूवी को थारुण मूर्ति ने डायरेक्ट किया है। मोहनलाल की इस फ़िल्म ने बॉक्स पर 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।

थुडारम मूवी ने रिलीस के दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस मूवी का ज्यादातर कलेक्शन मलयालम भाषा मे ही आया है। पहले हफ्ते इसने 51.4 करोड़ का कलेक्शन किया था और दूसरे हफ्ते 35.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। तीसरे हफ्ते भी ये फ़िल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रविवार को यानी 17वें दिन इस फ़िल्म ने 4.93 करोड़ का कलेक्शन किया है जो कि इसके रिलीस वाले दिन के बराबर ही है।

Thudarum Box Office Collection: मोहनलाल की फ़िल्म थुडारम की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, अब तक कर चुकी है इतना कलेक्शन
Thudarum Box Office Collection: मोहनलाल की फ़िल्म थुडारम की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, अब तक कर चुकी है इतना कलेक्शन

अगर इसके ओवरऑल कलेक्शन की बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं दूनी भर में इसने 200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फ़िल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई रिलीस के 18 दिन बाद भी जारी है। 18 वें दिन इस फ़िल्म ने ये पोस्ट लिखे जाने तक 1.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Thudarum Box Office Collection

साउथ सुपर स्टार मोहनलाल की फ़िल्म थुडारम ने हर दिन कितनी कमाई की है अब इसके बारे में भी जान लेते है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस फ़िल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़, दूसरे दिन 8.6 करोड़, तीसरे दिन 10.5 करोड़, चौथे दिन 7.15 करोड़, पांचवें दिन 6.6 करोड़, छठे दिन 6.4 करोड़, सातवें दिन 7  करोड़, आठवें दिन 5.4 करोड़, नवें दिन 6.2 करोड़, दसवें दिन 7.5 करोड़, 11वें दिन 4.85 करोड़, 12वें दिन 4.4 करोड़, 13वें दिन 3.75 करोड़, 14वें दिन 3.25 करोड़, 15वें दिन 3 करोड़, 16वें दिन 4 करोड़, और 17वें दिन 4.93 करोड़ की कमाई की है। 18 वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक इस फ़िल्म ने 1.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।